Wednesday, January 16, 2019

Kumbh Mela 2019: अभी बाकी हैं 3 शाही स्नान, आखिरी शाही स्नान पर मिलेगी विशेष कृपा

कुंभ मेला 2019 में शाही स्नान

Kumbh Mela 2019: प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले की शुरुआत 15 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ हुई थी। इसी दिन शाही स्नान भी था, जिस पर अनगिनत श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। लेकिन अगर आप किसी कारणवश शाही स्नान नहीं कर पाए, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस बार कुल 4 शाही स्नान और 2 विशेष स्नान पड़ेंगे। इस कुंभ का आखिरी शाही स्नान काफी शुभ है, जिसपर स्नान करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।


Kumbh 2019: देवलोक में भी होते हैं कुंभ, जानें कुंभ कथा

शाही स्नान का महत्व क्या है...
कुंभ मेले में शाही स्नान का महत्व काफी खास होता है। इस दिन गंगा स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि स्नान करने से व्यक्ति के रोग-विकार, पाप आदि का नाश होता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि शाही स्नान के दिन गंगा में डुबकी लगाने से अमरत्व प्राप्त होता है। इसी वजह से साधु-संत बड़ी और सोने-चांदी की पालकियों के साथ शाही स्नान करने आते हैं।

इन तारीखों को है शाही स्नान....
15 जनवरी- इस दिन मकर संक्रांति के साथ कुंभ 2019 की शुरुआत हुई थी और इसी दिन इस बार का पहला शाही स्नान था। जिसपर अनगिनत लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।

4 फरवरी- इस दिन मौनी अमावस्या होगी और इसी दिन दूसरा शाही स्नान भी होगा। माना जाता है इस स्नान की विशेष महिमा होती है और सबसे ज्यादा भीड़ इसी दिन आती है।

10 फरवरी- इस दिन बसंत पंचमी है और तीसरा शाही स्नान भी।

4 मार्च- यह इस बार का चौथा और आखिरी शाही स्नान है। सबसे बड़ी बात इसी दिन महाशिवरात्रि है और कुंभ मेले का समापन भी। इस दिन गंगा स्नान करके शिव की अराधना करने वाले लोगों को विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Kumbh 2019: कायाकल्प के लिए पौष पूर्णिमा से शुरू होगा कल्पवास

अन्य विशेष स्नान
21 जनवरी और 19 फरवरी- 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा है। इन दिनों स्नान करना काफी पवित्र माना जाता है।

No comments:

Post a Comment